Sunday, January 18, 2026

भिलाई स्टील प्लांट के कैमरे में कैद 85 अधिकारी-कर्मी

भिलाई स्टील प्लांट की सड़कों पर Road Safety को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्लांट में लगे CCTV की मदद से सिर्फ 23 दिनों में 85 अधिकारी और कर्मचारी Speed Violation करते पकड़े गए।

किसी ने 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि प्लांट परिसर में लिमिट सिर्फ 30 KM/H है। 

सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि नाम और पर्सनल नंबर सार्वजनिक कर जलील किया जा रहा है।

GM, DGM, AGM समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल है। 

BSP में 22 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। इनमें CPP-2 Silo Road, Battery-9/10 Road, SMS-2 Road, संयंत्र भवन Road, Flyover (चढ़ाई और उतराई), Boria Gate Road, Plant Garage Road और Mars Road शामिल हैं। हाल ही में Main Gate से BRM रोड पर भी कैमरे लगाए गए।

पिछले साल से Bhilai Steel Plant में Biometric Attendance अनिवार्य कर दी गई है। समय पर हाजिरी के दबाव में कई लोग तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगे हैं। यह Speed Violation का अप्रत्यक्ष कारण बन रहा है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें