Tuesday, April 21, 2026

गैंदाटोला पुलिस की अवैध महाराष्ट्र शराब कारोबार पर कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

महाराष्‍ट्र निर्मित अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाले पर थाना गैंदाटोला पुलिस की सख्‍त कार्यवाही ,

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

आरोपी के कब्‍जे से महाराष्‍ट्र निर्मित देशी दारू प्रीमियम डीलक्‍स सुपर संत्रा 180 एमएल का 48 नग एवं 90 एमएल का 93 नग कुल 17.010 लीटर शराब को किया गया जप्‍त

राजनांदगांव। गिरफ्तार आरोपी का नाम- झनक मंडावी पिता मयाराम मंडावी , उम्र5 35 साल, पता ग्राम खोराटोला, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव, छ0ग0, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री, असामाजिक तत्‍वों, के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं, इसी अभियान तहत दिनांक 20.04.26 को मुखबरी से सुचना मिला कि ग्राम खोराटोला निवासी झनक मंडावी के द्वारा अपने घर के बाड़ी परछी में दीगर राज्‍य महाराष्‍ट्र निर्मित शराब लाकर बिक्री हेतु रखा हैं, उक्‍त सुचना पर थाना प्रभारी निरी0 राजेश कुमार साहू के नेतृत्‍व में पुलिस टीम गठित कर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्‍जे से महाराष्‍ट्र निर्मित देशी दारू प्रीमियम डीलक्‍स सुपर संत्रा 180 एमएल का 48 नग एवं 90 एमएल का 93 नग कुल 17.010 लीटर शराब कीमती 7,560/- रूपये को बरामद कर, वैध दस्‍तावेज पेश करने बताया गया जिन्‍हाने वैध दस्‍तावेज नही होना बताने पर आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध धारा- 34(2) आबकारी एक्‍ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिर0 कर ज्‍युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।
विशेष योगदान
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू , सउनि हेमंत बोरकर , सउनि मेघनाथ सिन्‍हा , एवं आरक्षक मोहित साहू , नरेश प्रधान , जलेश्‍वर मंडावी ,त्रिभुवन पटेल का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें