छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 20 कुश्ती महासंग्राम का महाआयोजन संपन्न हुआ दुर्ग जिले के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने कहा हम सबकी मेहनत सफल हुई
जो हम भिलाई छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कुश्ती का यह सफल आयोजन कर पाये इस दूरगामी परिणाम हमें अवश्य प्राप्त होगा l
इस कुश्ती के संग्राम के माध्यम से एवं जो सुविधाएं हम सभी राज्यों के खिलाड़ियों को दें पाये उसके माध्यम से अतः सम्पूर्ण 28 राज्यों के खिलाड़ियों/ पहलवानो के दिलों में हमने जगह बनायी है l हमने भारतीय कुश्ती संघ के लगभग सभी पदाधिकारियों से इस आयोजन पर चर्चा की हमारे लिये सुखद रहा की भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कुश्ती संग्राम को सभी मापदंड पर खरा पाया l साथ ही विजय बघेल ने इस आयोजन के सफलता पूर्ण संपन्न होने पर कहा की हमारी टीम का एक एक सदस्य जिनकी भागीदारी इस आयोजन में रही है उनके वजह से यह आयोजन सफल हो पाया l
छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने इस तीन दिवसीय आयोजन 10,11,12 अप्रेल के लिये अपनी उपस्थिति प्रदान करने वाले एवं इस आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार प्रदर्शन किया और कहा की हमारी ताकत हमारी टीम है और इस टीम के बल पर हमारा प्रयास होगा की इस राष्ट्रीय कुश्ती आयोजन के पश्चात्ह म अंतर राष्ट्रीय कुश्ती के संग्राम कराने का पूरा प्रयास करेंगे l

निशु पाण्डेय ने अधिक जानकारी देते हुये बताया की आज भी लगभग 240 कुश्ती के मैच संपन्न हुये जिसमें से 10 गोल्ड,10 सिल्वर एवं 20 ब्रॉन्स मैडल दिये गये छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय रहा की 55 वेट केटेगरी में छत्तीसगढ़ के मन्नू यादव को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ l यह मैडल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिये संजीवनी का कार्य करेगा l
पूरे आयोजन में सर्वाधिक मेडल हरियाणा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर एस.एस.सी.बी.( सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोक क्लब ) एवं तृतीय स्थान उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया l
इस आयोजन को अद्वितीय बनाने मंच संचालन किया ममता ध्रुव (शिक्षा विभाग ), निशु पाण्डेय एवं अभय सुधाकर ने एवं अपनी सांगिमयी प्रस्तुति से आरिफ खान ने
दर्शकों के साथ साथ 28 राज्यों से आये मेहमानों को मंत्रमुक्ध कर दिया l
समापन के अवसर पर भिलाई छत्तीसगढ़ में आये भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को ,भारतीय कुश्ती संघ रेफेरी एवं उनके पदाधिकारीयों को बस्तर आर्ट शील्ड देकर सम्मानित किया जो छत्तीसगढ़ में बिताये पलो और उन यादों को कभी भुलाने नहीं देगी l सभी 10 केटेगरी के विजेता पहलवान को गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्स मेडल देकर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम के अंत में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने देश की सुर कोकिला दीदी आशा भोसले को याद करते हुये दो मिनट का मौन रख आयोजन का समापन किया l
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एस.पी.देसवाल भारतीय कुश्ती संघ के जूरी हेड प्रसूत जी,भाजपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र यादव,छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ पहलवान वीरेन्द्र यादव पहलवान, प्रशांत राय,रोशन ताम्रकार,जी सुरेश बाबे, शशिकांत बघेल, कोच सरवन यादव भगवान पहलवान, लक्ष्मण साहू पहलवान,विकास पहलवान राघवेंद्र सिंह,राजेश सिंह,विश्वरतन सिन्हा, प्रमोद सिंह,सुधीर बंसल, सच्चिदानंद दुबे डाकेश्वर परघनिया,नासिर खान, डॉ रमेश श्रीवास्तव,प्रकाश सावंत,शारदा गुप्ता कमलेश दुबे, श्रीकांत ताम्रकार, रजनीकांत अग्रवाल,विनोद उपाध्याय सुभाष साव,भूषण अग्रवाल, रंजीत राजा ठाकुर, राजेश जैन, आदि उपस्थित थे l




