एचटीसी की शानदार जीत, खेल प्रोत्साहन को लेकर दिया बड़ा संदेश
दुर्ग। जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एकता कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 के तहत खेले गए मुकाबले में एचटीसी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएचए कोरबा को 5–0 से करारी शिकस्त दी। रोमांचक मैच के दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैच से पहले उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा इंद्रजीत सिंह (छोटू) को संरक्षक नियुक्त कर सम्मानित किया गया, जो उनके खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सबा अंजुम, जो पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री से सम्मानित हैं, उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व महापौर एवं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
इस दौरान वार्ड-40 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अयूब खान, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जसपाल सिंह, सुधीर वाघ, योगेश बघेल सहित जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अयूब इरफान, सचिव जहांगीर खान, उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, सुनील नवघरे, वाहिद खान, अब्दुल हनीफ खान, एम.डी. अजाज़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष नियाजुद्दीन शेख एवं अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
खेल के प्रति बढ़ती रुचि और ऐसे आयोजनों से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिल रही है।




