असमान मतदाता संख्या और घुमका को बता दिए नगर पालिका – रूपेश दुबे
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने अपने जन्मभूमि घुमका के नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची के बाद प्रमाणित आरोप लगाते हुए कहा कि घुमका में शराब दुकान के लिए जिस तल्लीनता से प्रशासन ने साजिश रची उसके विपरीत नगर पंचायत के निर्वाचन के लिए ना तो परिसीमन में और ना ही स्वच्छ मतदाता सूची के लिए कार्य किया और तो और प्रारंभिक मतदाता सूची में प्रशासन ने नगर पंचायत घुमका को नगर पालिका दर्शाकर मतदाता सूची प्रकाशित कराकर चुनाव ना कराने की फिर से साजिश उजागर किया है ।
प्रदेश प्रवक्ता दुबे ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा अमीबा पैरामीशियम की तर्ज पर की गई परिसीमन मतदाता सूची में मतदाताओ की असमान संख्या से स्पष्ट उजागर हो गया है एक तरफ निर्वाचन आयोग मतदाताओं की संख्या को लगभग हर बूथ वार्ड में बराबर करने पर जोर देकर कार्य कर रही है वहीं घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदाता सूची में कुल 3197 मतदाता होने से 15 वार्डो में 213 मतदाता के अनुपात में परिसीमन मतदाता सूची तैयार की जानी थी जिसमें 12 से 15 मतदाता ऊपर नीचे हो सकते थे किंतु 6 वार्ड क्र 3 में 114 वार्ड 6 में 126 वार्ड क्र 7 में 153 वार्ड क्र 10 में 116 वार्ड क्र 11 में 167 वार्ड क्र 12 में 128 वहीं 7 वार्ड में 200 से 288 तो दो वार्डो में 300 से अधिक मतदाता रख कर अपनी लोकतंत्र के प्रति असजगता के साथ आयोग की समान मतदाता वाली मंशा को ध्वस्त करने का संकल्प प्रमाणित किया है प्रशासन को शायद यह भी जानकारी नहीं है कि घुमका नवगठित नगर पंचायत है लेकिन प्रारंभिक मतदाता सूची में उसे नगर पालिका के रूप में प्रकाशित करना प्रशासनिक कार्यपद्धति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है क्योंकि जब घुमका में शराब दुकान खोलने कि प्रशासन ने एड़ी चोटी लगाकर छ ग सरकार के गौधाम योजना के विपरीत गोठान और महिला सशक्तिकरण के लिए अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से महिला प्रशिक्षण केंद्र को समाप्त कर मोदी जी की महिला सशक्तिकरण नीति की धज्जि उड़ा कर शराब दुकान संचालित कराया जा रहा है। इस प्रकार के बेसुध कार्यवाही से यह साफ है कि नगर पंचायत घुमका को निर्वाचन विहीन रखा जाय लोकतंत्र स्थापित ना हो।




