Wednesday, April 15, 2026

राजनांदगांव में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

राजनांदगांव। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज राजनांदगांव में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जन कल्या ण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव एवं समता जन कल्याण समिति, राजनांदगांव द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) संपादित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना, उन्हें सामाजिक सरोकारों से अवगत कराना तथा नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है।

प्राचार्य डॉ अंजली अवधिया ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी सुदृढ़ होगी। इस समझौते के अंतर्गत इंटर्नशिप, कार्यशालाएँ, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सामुदायिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। महाविद्यालय प्रशासन एवं दोनों संस्थाओं ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताते हुए भविष्य में और अधिक सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह तथा समता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिशुपाल खोबरागढे विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अतिथि व्याख्याता सुरेंद्र कुमार पटले एवं डॉ उषा सोनवानी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें