Tuesday, October 20, 2026

शाही अंदाज में मनेगा राजपरिवार का दशहरा, राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा आयोजन

00 रावण दहन के बाद पं युवराज सुनाएंगे जस और पचरा,
00 शाही बग्घी में सवार होकर राजा आर्यव्रत सिंह जनता-जनार्दन को दर्शनाथ देंगे,रियासतकालीन परपंरा में दिखेगा उत्साह और उमंग,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
रियासतकालीन परपंरानुरूप के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस बार भी राजपरिवार का दशहरा पर्व शाही अंदाज मे मनेगा।। राजपरिवार के शाही दशहरा मे इस बार का आकर्षण रहेगा प्रसिद्ध कथा वाचक, पचरा के प्रसिद्ध गायक पं युवराज पांडे होगें।।

शाही दशहरे की शुरूआत मंगलवार 20 अक्टूबर को राजा आर्यव्रत सिंह के अस्थाई निवास कमल विलास पैलेस के बाजू में रश्मि देवी नगर से होगी।। पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति व सिविललाइन दुर्गा मंच मे स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में पूजा-अर्चना के बाद राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगी।। जो मेन रोड होते हुए, संगीत विश्वविद्यालय प्रांगण से रियासत कालीन दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाही सवारी , राजपरिवार, अस्पताल चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, बख्शीमार्ग ईतवारी बाजार, किल्ला पारा,तुरकारी पारा, पूराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड होते हुए राजा फतेह सिंह खेल मैदान पहुंचेगी।। जहां भगवान राम और लक्ष्मण वानर सेना के साथ विशालकाय रावण के पुतले का दहन करेंगे।।

शाही दशहरा की शोभायात्रा में
बाजे गाजे के साथ राऊत नाच , पंथी नृत्य और अन्य कार्यक्रमो का आयोजन साथ विशालकाय रावण पुतले का दहन करेंगे।। शाही दशहरा की शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ राऊत नाच और अन्य कार्यक्रमो का आयोजन साथ -साथ चलेगा। फतेह मैदान मे रावण दहन पूर्व आकर्षक आतिशबाजी भी देखने लायक रहेगी।।

राजघराना दशहरा समिति ने दशहरा की तैयारी शुरू की
शाही दशहरा पर्व के दौरान राजा फतेह सिंह खेल मैदान में रावण दहन मे पं युवराज पांडे भी शामिल होंगे।। राजपरिवार दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन के बाद फतेह मैदान में ही पं युवराज पांडे जस पचरा की प्रस्तुति देंगे।। इस दौरान बड़ी संख्या मे लोगो की मौजूदगी होगी।। राजघराना दशहरा समिति द्वारा शाही दशहरा की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें