Sunday, June 21, 2026

कोहका भिलाई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्याससर्व समाज कल्याण समिति और पतंजलि योग साधक समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन

भिलाई। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीरा जी के अंगना, कोहका भिलाई में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं पतंजलि योग साधक समिति, कान्हा पार्क कोहका के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

योग से मिलती है मानसिक शांति: इंद्रजीत सिंह
इस अवसर पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सर्वकल्याण समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर जीवन को संतुलित और सुखमय बनाता है।

उन्होंने सभी योग साधकों एवं आयोजकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें