Wednesday, April 15, 2026

धमधा में आदर्श सामूहिक विवाह: पांच जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज ने दिया एकता का संदेश

नंदिनी अहिवारा/ धमधा। तमेरपारा स्थित आदर्श सामूहिक विवाह समिति द्वारा 26 अप्रैल 2026, रविवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल पांच जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सादगी और परंपरा की झलक देखने को मिली।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विवाह मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सभी जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।

समिति के अध्यक्ष नीलकमल (नीलू) और सचिव विमल ताम्रकार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और अनावश्यक खर्चों से बचते हुए जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कौशल ताम्रकार, त्रिलोकी नाथ ताम्रकार, युधिष्ठिर ताम्रकार, जयप्रकाश ताम्रकार, कामता ताम्रकार, कुलदीप ताम्रकार, गोपी ताम्रकार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व 12 अप्रैल को चतुर्थ जोड़ी के रूप में आनंद ताम्रकार एवं अनुष्का ताम्रकार का पंजीयन किया गया था, जिसके बाद कुल पांच जोड़ों का यह सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें