पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने 270 से अधिक मामलों की की गहन समीक्षा
दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा आज रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की व्यापक समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के 270 से अधिक प्रकरणों की विस्तारपूर्वक और बारीकी से समीक्षा की गई।
महिला-शिशु अपराध, हत्या, एनडीपीएस और गंभीर मामलों पर विशेष फोकस
बैठक में महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या व हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, तथा अन्य गंभीर मामलों में दोषमुक्ति के कारणों पर गहन चर्चा की गई।
IG दुर्ग रेंज द्वारा यह निर्देश दिए गए कि—
✔ विवेचना की गुणवत्ता को और मजबूत किया जाए
✔ अभियोजन के साथ त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए
✔ दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने हेतु ठोस कार्ययोजना अपनाई जाए

आदतन अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई: IG दुर्ग रेंज के स्पष्ट निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने कहा कि ऐसे अपराधी जो समाज में लगातार भय का वातावरण बनाते हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
🔸 जमानत पर छूटे और दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण हेतु माननीय न्यायालय में त्वरित पहल हो।
🔸 ऐसे व्यक्तियों की नियमित निगरानी, फॉलो-अप रिपोर्ट और सतत मॉनिटरिंग की जाए।
🔸 संवेदनशील प्रकरणों में मजबूत केस डायरी, साक्ष्य संकलन और तकनीकी प्रमाणों के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जाए।
बैठक में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित
बैठक में निम्न अधिकारी उपस्थित रहे—
- एस.एस. ध्रुव – संयुक्त संचालक अभियोजन, दुर्ग
- श्रीमती अनुरेखा सिंह – उप निदेशक अभियोजन, बालोद
- आशीष कुमार सिन्हा – उप निदेशक अभियोजन, बेमेतरा
- विनय अग्रवाल – लोक अभियोजन
- सुनील चौरसिया – लोक अभियोजन, दुर्ग

दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—
- अति. पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर
- अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह
- अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर
- डीएसपी शिल्पा साहू
- उपनिरीक्षक रामकुमार प्रधान
- डाटा एंट्री ऑपरेटर तेजस्वी गौतम
- पुलिस PRO प्रशांत कुमार शुक्ला




