दुर्ग / दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला करते हुए शासन प्रशासन से पूछा है कि
सक्ति के पावर प्लांट हादसे ने 2009 के कोरबा बालको कांड का इतिहास दोहराया जा रहा है।
आज सक्ति की इस आग ने 15 साल पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया जिसे हम बालको चिमनी हादसा कहते हैं। सितंबर 2009 कोरबा जहा 110 मीटर चिमनी गिरने से 40 लोगो की मौत हुई थी। उस वक्त भी जांच बैठी थी स्म्पो जैसी कम्मपनियो पर केस हुआ था।
लेकिन नतीजा आरोपी इंजियर देश छोड़कर भाग गए 2025 तक कोर्ट में मामला खींचता रहा पर सजा किसी को नही मिली क्या वेदांता का मामला भी फाइलो दब जाएगा। क्या 17 मौतो की जिम्मेदारी तय होगी या फिर कुछ समय बाद सब कुछ नार्मल मान लिया जाएगा।




