Sunday, June 21, 2026

नवगई तिहरे हत्याकांड: मुख्य आरोपी समेत चारों का पटना में पैदल जुलूस, पुलिस ने लगवाए नारे

आरोपियों को देखने उमड़ी भीड़, एसपी बोलीं: साजिश के असली कारण जल्द उजागर होंगे

कोरिया। जिले के बहुचर्चित नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़ आया है। आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चारों आरोपियों अमन, आशुतोष और निशांत को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से पटना थाना लेकर पहुंची।

कानून का खौफ दिखाने निकाला जुलूस
कानून व्यवस्था का खौफ दिखाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शाम को पटना नगर पंचायत क्षेत्र में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आरोपियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

“अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे
पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए जुलूस के दौरान आरोपियों से “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे भी लगवाए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

पूछताछ तेज, बड़े नाम सामने आने की संभावना
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तिहरे हत्याकांड की गहरी साजिश के पीछे छिपे असली कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इलाके में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी
इस कार्रवाई के बाद पटना थाना क्षेत्र और आसपास के इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें