Wednesday, July 22, 2026

भिलाई: JP सीमेंट के कर्मचारी ने आर्थिक तंगी से तंग आकर की आत्महत्या

वेतन बकाया और नौकरी की अनिश्चितता से था परेशान

भिलाई। भिलाई जयपी सीमेंट लिमिटेड (BJCL) में कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी पुष्पेंद्र परमार ने बुधवार को राधिका नगर स्थित अपने निवास पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी और वेतन न मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई साल से रुका था वेतन
मूल रूप से सतना, MP के रहने वाले पुष्पेंद्र पिछले कई वर्षों से BJCL में कार्यरत थे। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें न तो कई सालों से वेतन दिया और न ही काम से निकाला। कंपनी की CIRP प्रक्रिया के चलते भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

पुष्पेंद्र अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से BJCL कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में शोक और आक्रोश है।

कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि CIRP, वेतन बकाया और नौकरी की अनिश्चितता के कारण BJCL के कर्मचारी और उनके परिवार लंबे समय से मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार, समाधान पेशेवर IRP/RP, समिति ऑफ क्रेडिटर्स CoC और संबंधित पक्षों से मांग की कि कर्मचारियों के लंबित वेतन और अन्य वैधानिक देयों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े।

BJCL कर्मचारी परिवार ने दिवंगत पुष्पेंद्र परमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें