Saturday, August 1, 2026

आगरा की पहली टॉप ग्रेड कलाकार बनीं कुलपति प्रो. (डॉ )लवली शर्मा

00दिल्ली आकाशवाणी द्वारा कुलपति प्रो. लवली शर्मा को ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का ग्रेड प्रदान किया गया,
00आगरा सहित खैरागढ़ विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा को दिल्ली आकाशवाणी के व्दारा ‘टाप’ ग्रेड आर्टिस्ट’ के खिताब से नवाजा गया।। राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा को सितार के क्षेत्र में उनके अत्यंत उत्कृष्ट सितार वादन के लिए आकाशवाणी ने भारत का सर्व प्रतिष्ठित ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ के ख़िताब से नवाज़ा।‌। इस सम्मान के साथ वे आगरा की पहली कलाकार बन गई हैं, जिन्हें यह सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त हुआ है।। इससे पूर्व वे प्रथम डी.लिट. सितार वादिका के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं।। प्रो. लवली शर्मा ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में कुलपति रहते हुए भी संगीत शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।। उन्होंने संगीत विषय पर 13 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया, जेलों में बंदियों के बीच संगीत के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया तथा म्यूजिक थेरेपी के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य किया।। संगीत शिक्षा के प्रचार-प्रसार और भारतीय संगीत परंपरा के संवर्धन के लिए उनका योगदान निरंतर जारी है।। राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की नई दिशा दी है।।

विश्वविद्यालय को ‘ए ग्रेड’ की दिशा में अग्रसर करते हुए शिक्षा, प्रशासन, संस्कृति, अधोसंरचना और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक अभिनव पहल की गई हैं।।‌ परिसर में जैविक कचरे से कम्पोस्ट खाद निर्माण, वॉटर हार्वेस्टिंग, भवनों का जीर्णोद्धार एवं नवीन निर्माण, पारदर्शी एवं त्वरित पीएच.डी. प्रवेश प्रक्रिया, समयबद्ध परीक्षा परिणाम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए त्रिस्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।। देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी नियमित रूप से कराया जा रहा है।। विश्वविद्यालय ने विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत किया, जबकि चार विद्यार्थियों का चयन ललित कला अकादमी, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के लिए हुआ।।

वर्षों से बंद ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर और राजमहल के प्रथम तल को पुनः जनोपयोगी बनाया गया। ‘श्रुति मंडल’, मासिक लोककला कार्यक्रम, निःशुल्क ग्रीष्मकालीन कला शिविर, जनजातीय गौरव राष्ट्रीय संगोष्ठी, रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा निर्माण, नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य व्याख्यान, भातखंडे-पलुस्कर स्मृति समारोह, पुस्तक मेला, गोद लिए गए गांवों में कला शिक्षा, एनएसएस गतिविधियां तथा तीन वर्षों बाद खैरागढ़ महोत्सव का सफल पुनः आयोजन विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं खेल एवं युवा गतिविधियों में विश्वविद्यालय ने सेंट्रल जोन युवा उत्सव में ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निःशुल्क कैंटीन, पहली बार वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन, योग संध्या, डॉ. भीमराव आंबेडकर विषयक चित्रकला प्रतियोगिता, चार वर्षों से लंबित 17वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, भारतीय भाषा परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन, नाट्य महोत्सव, पुरालिपि एवं पुरालेख कार्यशाला तथा महाशिवरात्रि पर 12 घंटे के अखंड घुंघरू नाद जैसे अभिनव आयोजन विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान बने हैं।।

विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 32 तक पहुंचाई गई है।। कथक एवं लोक संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंचों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अधोसंरचना विकास के अंतर्गत 55 सीटर वातानुकूलित बस, नई एम्बुलेंस की स्वीकृति, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तथा विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर ‘राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय’ किए जाने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी इसी कार्यकाल में हासिल हुई हैं।। संगीत साधना, शिक्षा, शोध, सामाजिक सरोकार और विश्वविद्यालय में किए गए इन व्यापक नवाचारों एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए आकाशवाणी द्वारा प्रो. लवली शर्मा को ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ सम्मान से अलंकृत किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की राष्ट्रीय मान्यता है, बल्कि विश्वविद्यालय और पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें