Sunday, April 19, 2026

बीएकेएस भिलाई का आंतरिक चुनाव, पहली बार बीएसपी कर्मी सीधे चुनेंगे यूनियन अध्यक्ष, महासचिव

अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों का होगा प्रत्यक्ष रुप से चुनाव

बाद में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपमहासचिव, उप कोषाध्यक्ष तथा सचिव का चुनाव किया जायेगा

भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ का गठन हुए तीन वर्ष होने वाला है। जिसके बाद वर्तमान कमिटी का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा। अगली कमिटी के गठन के लिए आंतरिक चुनाव का कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। शांतिपुर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुनील शर्मा के नेतृत्व में 5 सदस्यो वाली कमिटी गठित की गई है। चुनाव कमिटी मे ब्रजेश कुमार, हंसराज मीणा, रमेश जी, लोकेश दूबे को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के आंतरिक चुनाव का चुनावी कैलेंडर

  • 1 . मतदाता सुची का प्रकाशन — 10 नवम्बर तक
    (नोट — 09 नवम्बर तक सदस्यता राशी चुकाए हुए सदस्य ही यूनियन के आंतरिक चुनाव में मतदाता होंगे )
  • 2 .मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने /आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथी — 12 नवम्बर ( सांय 5:30 तक )
  • 3 . चुनाव की अधिसुचना
    जिसमे उन पदो का उल्लेख हो जिस पर चुनाव होना है।
    अध्यक्ष , महासचिव , कोषाध्यक्ष तथा विभागीय वर्किंग कमिटी सदस्य —
    13 नवम्बर
  • 4 . नामांकन पत्रो की बिक्री
    तथा नामांकन जमा करने की अंतिम तिथी 15 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 सांय 5:30 बजे तक होगा।
  • 5 .इच्छुक उम्मीदवार प्रति फॉर्म ₹50 देकर ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म मोबाइल नंबर 940 624 0224 पर संपर्क करके ले सकते हैं ।
  • 6 . नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथी —19 नवम्बर (सांय 5:30 बजे तक)
  • 7 . नामांकन पत्रो की जाँच की तिथि तथा चुनाव होने कि स्थिति में सही पाए गए नामांकन पत्रो , प्रत्याशियो की घोषणा तथा चुनाव चिन्ह आवंटित करना— 20 नवम्बर
  • 8 . निर्विरोध जीते उम्मिदवारो की सूची — 21 नवम्बर
  • 9 . मतदान की तिथि — 7 दिसम्बर( प्रातः 11:00 से 3:30 बजे तक )
  • 10 . मतगणना की तिथि —7 दिसम्बर
  • 11 . विजयी उम्मिदवारों को प्रमाणपत्र — 7 दिसम्बर

चुनाव बाद पहली आमसभा जिसमें नवनियुक्त कार्यसमिति अपना पदभार ग्रहण करेगी — 14 दिसम्बर

बयान
पुरे बीएसपी में बीएकेएस एक मात्र ऐसी यूनियन है जिसके पदाधिकारियों का निर्वाचन खुद बीएसपी कर्मी करेंगे। चुनाव पदाधिकारी के रुप में मेरा पुरा प्रयास रहेगा कि निष्पक्ष चुनाव कराकर बीएकेएस की कमान नव निर्वाचित कमिटी को सौंप दिया जाय ताकि यूनियन के क्रियाकलापों को जमीन पर और तेज किया जा सके।
सुनील शर्मा
चुनाव पदाधिकारी, बीएकेएस भिलाई।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें