राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता कृष्णा तिवारी को जिला सहकारिता प्रकोष्ठ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृष्णा तिवारी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, अनुभव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ की गतिविधियों में तेजी आएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि कृष्णा तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।




