Saturday, April 18, 2026

धार्मिक आस्था और खेल गतिविधियों में सक्रिय दिखे इंद्रजीत सिंह छोटू, भिलाई में बढ़ा जनसंपर्क…

रामनवमी आयोजन से लेकर समर लीग ऑक्शन तक, हर मंच पर दी मौजूदगी

भिलाई। शहर में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी इंद्रजीत सिंह छोटू की सक्रिय भागीदारी लगातार देखने को मिल रही है। विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर उन्होंने आस्था, उत्साह और जनसंपर्क का मजबूत संदेश दिया।

नेहरू नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सिया कल्याण समिति द्वारा राम नवमी के अवसर पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या एवं महाभंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से सहभागिता की।

इसके बाद सेक्टर-2 भिलाई स्थित सिद्ध श्री निकन्दनराज दरबार में आयोजित सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी के 19वें महायज्ञ में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बालकनाथ जी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

वहीं दुर्ग स्थित होटल वृंदावन में आयोजित भिलाई समर लीग प्लेयर ग्रैंड ऑक्शन में शामिल होकर उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन की सफलता की कामना की।

धार्मिक आस्था से लेकर खेल प्रोत्साहन तक, इंद्रजीत सिंह छोटू की सक्रियता भिलाई में सामाजिक जुड़ाव और ऊर्जा का सकारात्मक संदेश दे रही है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें