Wednesday, July 22, 2026

नेपाल में 10 गोल्ड जीतकर लौटे तायक्वांडो खिलाड़ी, रामचन्द्र शर्मा से लिया आशीर्वाद वरिष्ठ खिलाड़ी बोले: विजेता हमारे गौरव का प्रतीक

रायगढ़। नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 10 गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जिले के तायक्वांडो खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ी और मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा से मुलाकात की। टीम ने आशीर्वाद लेने के साथ खेल की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कोच ने दी जानकारी
टीम के वरिष्ठ कोच विकास कुमार ने बताया कि नेपाल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद सभी खिलाड़ी और कोच रामचन्द्र शर्मा से मिलने पहुंचे थे। जिले के खेल जगत में बड़ा नाम रखने वाले शर्मा से तायक्वांडो को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

‘विशेष प्रयास जरूरी’
खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि तायक्वांडो विजेता हमारे गौरव का प्रतीक हैं। खेल को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। खासकर उन खेलों के लिए जिनमें खिलाड़ियों को लगातार सफलता मिल रही है।

भविष्य में साथ का वादा
चर्चा के दौरान शर्मा ने सभी कोच और खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भविष्य में हर संभव मदद के लिए साथ खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे बढ़कर जिले, प्रदेश के साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें