आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : संविधान हत्या दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था।। जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई।।
डॉ. किरण बघेल ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए।। उन्होंने बताया कि उस समय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी सीमित कर दिया गया था, जिससे आम जनता को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।।
उन्होंने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था।। विरोध की आवाजों को दबाने का हरसंभव प्रयास किया गया, जिससे लोकतंत्र की मूल भावना प्रभावित हुई।। यह दौर भारतीय इतिहास में एक चेतावनी के रूप में याद किया जाता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल ने कहा कि संविधान हत्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उस कालखंड की सच्चाई से अवगत कराना और उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करना है।। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को यह समझना जरूरी है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।।
डॉ. बघेल ने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश में लोकतंत्र मजबूत स्थिति में है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान की मर्यादा बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने का आह्वान किया।।
प्रेसवार्ता में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, सरिता यादव, अनिल अग्रवाल, प्रीति यादव, विनय देवांगन, राजू जंघेल, कीर्ति वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।।




