Saturday, September 5, 2026

ओम प्रकाश पाण्डेय बनाए गए छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पहंडोर के शिक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय को छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन ने, संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय ने शिक्षकों और शिक्षा के हित में हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

ओम प्रकाश पाण्डेय के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, दुर्ग संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी विनोद गुप्ता, कमल वैष्णव, बी. प्रकाश, राहुल झा, रविकांत सोनवानी आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें