Sunday, April 19, 2026

राष्ट्रीय प्राकृतिक दिवस के उपलक्ष्य परआरोग्यम् नगपुरा द्वारा रसमड़ा में निःशुल्क शिविर

नगपुरा। उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा परिसर में संचालित प्राकृतिक एवं योगोपचार संस्थान “आरोग्यम्- नगपुरा” के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य पर निःशुल्क स्वास्थ्य-जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम रसमडा में किया गया! विशेषज्ञो द्वारा प्रकृति के संग चले- जीवन रंग खिले, हमारी पूर्वजों की दिनचर्या और वर्तमान जीवन शैली के तुलनात्मक समीक्षा के साथ जनमानस को जागरुक परामर्श , प्राथमिक उपचार, अल्पाहार की जानकारी शिविर में दिया गया।

संस्थान अध्यक्ष गजराज पगारिया के मार्गदर्शन आयोजित इस शिविर में लगभग दो सौ से अधिक व्यक्तियों ने निःशुल्क परामर्श लिया! शासकीय चिकित्सालय के डॉ. तारेन्द्र देशमुख, डॉ. नरेन्द्र जैन, डॉ. अपूर्वा खंडूजा, तथा जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, मोतिम बालकिशन निषाद सरपंच, नंदू निर्मलकर ग्राम समिति अध्यक्ष के आतिथ्य में आयोजित शिविर में आरोग्यम् के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानेश्वर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या रात्रे ने प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ एवं दैनिक दिनचर्या से स्वस्थ जीवन विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का संचालन ग्राम समिति सचिव लालजी गुप्ता ने किया।

शिविर में सभी शिविरार्थीयों को आरोग्यम् की ओर से स्वास्थ्यवर्धक औषधियुक्त काढ़ा एवं अंकुरित स्वाल्पाहार प्रदान किया गया। पुरुषोत्तम साहू, तुलसीयादव, टुमन देशमुख,कमला वर्मा ने आरोग्यम् की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया! शिविर में डॉ. दानेश्वर ने बतलाया कि संस्थान द्वारा ग्रामवासियों को सेवा भावना से निःशुल्क परामर्श दिया जाता है। जरूरतमंद – निर्धन रोगियों की निःशुल्क सेवा भी संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। सरपंच मोतिम निषाद ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से हमें स्वस्थ जीवन जीने का ज्ञान मिलता है, वर्तमान दौड़ भाग से भरी जिंदगी में लगभग हर व्यक्ति अशांत है, ऐसे में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की महती आवश्यकता है, आरोग्यम् नगपुरा द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में शासकीय चिकित्सालय रसमडा के सेवा कर्मी,रसमडा पंचायत के उपसरपंच,पंचगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें