संस्कृति भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक, राजेश ठाकुर ने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर आवाज उठाने का किया आह्वान; शाहिद भाई और विधायक यशोदा वर्मा ने भी रखे विचार,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर का खैरागढ़ आगमन हुआ।। संस्कृति भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मताधिकार की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।।
राजेश ठाकुर बोले- वोट की ताकत पहचानिए, अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आइए
राजेश ठाकुर ने कहा कि वे वोट चोरी के विरोध में कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगने आए हैं।। उन्होंने कहा कि आज देश में मताधिकार की रक्षा का सवाल महत्वपूर्ण है।। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा और दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।। उन्होंने कहा कि एक वोट केवल चुनाव में उम्मीदवार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का अधिकार भी है।। इसलिए हर नागरिक को अपने वोट की कीमत समझनी चाहिए।। उन्होंने भाजपा पर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान और उसकी निष्पक्ष गिनती सुनिश्चित होना जरूरी है।।
शाहिद भाई बोले-लोकतंत्र की संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब जरूरी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वोट बचाओ देश बनाओ अभियान के जिला प्रभारी शाहिद भाई ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता के विश्वास को बनाए रखना बेहद जरूरी है। देश ने अंग्रेजों की गुलामी से आजादी हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया था।। आज जरूरत है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए और देश की व्यवस्था किसी एक व्यक्ति या समूह की मनमर्जी से नहीं, बल्कि संविधान और जनता की इच्छा के अनुरूप चले।।

विधायक यशोदा वर्मा बोलीं-हर वोट की अहमियत समझें कार्यकर्ता, जनता तक पहुंचाएं अभियान का संदेश
विधायक यशोदा वर्मा ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाला अभियान बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसकी बात वार्डों और गांवों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता के मताधिकार और उसकी स्वतंत्र अभिव्यक्ति पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने अभियान में एकजुटता के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं वोट बचाओ देश बनाओ अभियान के जिला प्रभारी शाहिद भाई, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, सूर्यकांत जैन,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, जिला महामंत्री पं. मिहीर झा,नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश झा,विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, जिला महामंत्री सज्जाक खान,सुदीप श्रीवास्तव,आकाशदीप सिंह, भीखम छाजेड़,जफर हुसैन खान, विनोद ताम्रकार,नेत प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पूरन सारथी, किशन रजक, रविन्द्र सिंह गहरवार, यतेन्द्र जीत सिंह छोटू, नदीम मेमन, सोनू ढीमर,रिंकू गुप्ता, यशेष ठाकुर, दिलीप लहरे, अशोक साहू,समीर कुरैशी,मिरा चोपड़ा, निगार अंजुम खांन, राजेश्वरी अग्रवाल, श्रध्दा अग्रवाल,पल्ली श्रीवास,पूजा धुर्वे , सुहैल खान,हरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।




