00 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में न बरतें लापरवाही, नागरिकों को समयबद्ध राहत पहुंचाने के निर्देश,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में राजस्व कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा की, उन्होंने तहसीलदारों को शत-प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण करने तथा पीवी ऐप के माध्यम से पॉलीगन बनाने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गिरदावरी एवं पॉलीगन निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदारों को शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख संबंधी कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन और आमजन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है।। इसके माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को बेहतर सेवा और वास्तविक राहत में बदलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए परिणाममूलक कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ।उन्होंने कहा कि शिकायतों में उल्लेखित समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझकर नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध समाधान मिल सके।।
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के संबंध में कलेक्टर ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत पर की गई कार्रवाई तथा निराकरण की स्थिति का विवरण स्पष्ट, सही एवं तथ्यपरक होना चाहिए।। संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं और निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।।

बैठक में नियद नेल्लानार अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों की जानकारी दर्ज करने के कार्य की समीक्षा की गई।। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के तहत प्रदान किए गए लाभ का विवरण संकलित कर हितग्राहियों की एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करने पर जोर दिया, जिससे योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।। कलेक्टर ने चावल जमा करने की प्रगति एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति की भी जानकारी ली। संबंधित विभागों से चावल जमा एवं संग्रहण से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर प्रगति की समीक्षा की गई।।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विभागीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए।।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम अविनाश ठाकुर सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।।



