Friday, April 17, 2026

अहिवारा में जनगणना सुपरवाइजर-प्रगणक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नंदिनी अहिवारा l शासकीय नागरिक कल्याण परिसर, नंदिनी नगर अहिवारा में तहसील कार्यालय द्वारा 11 अप्रैल से जनगणना कार्यों के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

शिविर के तहत चयनित सुपरवाइजर और प्रगणकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान सर्वे प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, फॉर्म भरने की विधि एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समझ विकसित कराई जा रही है, ताकि सभी कर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

तहसील कार्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, इस प्रशिक्षण से क्षेत्र में जनगणना कार्य अधिक सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें