Wednesday, July 22, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में करंट लगने से जेईए की मौत..

इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा, मेन मेडिकल पोस्ट में मृत घोषित

भिलाई / भिलाई इस्पात संयंत्र में रविवार को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से एक संयंत्र कर्मी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद कुमार, आयु 36 वर्ष, पद जेईए, यूआरएम, पीएल नं. 405280 के रूप में हुई है। वह बी शिफ्ट में कार्यरत थे और हादसे के समय उनका कार्यस्थल हॉट सॉ-3, एबी बे क्रेन-407, विद्युत रखरखाव विभाग था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए शाम 4:53 बजे मेन मेडिकल पोस्ट-1 लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें मृत अवस्था में लाया गया (Brought Dead) घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें