खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह का निधन
अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित किया जाता है कि खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह पिता श्री चिंता हरण सिंह का आज शनिवार सुबह 11:15 बजे रायपुर स्थित सुयश हॉस्पिटल में निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से खैरागढ़ नगर ने एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुःख की घड़ी में हम विधि के विधान के आगे नतमस्तक हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! शांति! शांति!




