Saturday, September 5, 2026

बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था, छाता लेकर सड़कों पर बैठकर सुनी शिवकथा

भिलाई: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा जयंती स्टेडियम में आयोजित शिवमहापुराण कथा के छठवें दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन झमाझम बारिश के बावजूद लाखों शिवभक्तों की भीड़ नहीं घटी। पांचों पंडाल सुबह 11 बजे से ही भर गए, बाद में श्रद्धालु सड़कों, दुकानों और आसपास की इमारतों में छाता लगाकर कथा सुनते रहे।

कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, छह दिन से पानी बरस रहा है फिर भी लाखों लोग आ रहे हैं, यह शिव के प्रति प्रेम है, शिव अपने भक्तों को खाली हाथ नहीं लौटाएंगे।

रावण नहीं, दुष्कर्मियों का पुतला जलाओ – प्रदीप मिश्रा
व्यासपीठ से पंडित मिश्रा ने कहा कि छोटी बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा, रावण ने सीता हरण किया तो आज तक पुतला जलता है। अब समय है कि छोटी बच्चियों से गलत कृत्य करने वालों का पुतला जलाना शुरू करो।

उन्होंने कहा कि बेटियों को शस्त्र और शास्त्र दोनों की विद्या देना जरूरी है। बेटियों को चूल्हा-चौकी तक सीमित न रखें। झांसी की रानी, रानी दुर्गावती, अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाओं को शस्त्र चलाने की शिक्षा दी गई थी।

डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि बम शब्द शिव के डमरू के नाद से निकला है।

उपमुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल
कथा में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, राकेश पांडेय, सरस्वती बंजारे, डॉ. ममता साहू, अरुण वोरा सहित कई अतिथि शामिल हुए।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें