Saturday, September 5, 2026

27 अगस्त को भिलाई में “याद-ए-मुकेश” श्रद्धांजलि संध्या

कला मंदिर में मुकेश जी के सदाबहार गीतों से सजेगी सुरमयी शाम

भिलाई/ हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि वर्ष पर भिलाई में भव्य “याद-ए-मुकेश” श्रद्धांजलि संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस संगीत संध्या में जिले के प्रसिद्ध गायक मुकेश जी के अमर गीतों को अपनी आवाज देंगे।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, SRG भिलाई इस्पात संयंत्र एवं लाइफ केयर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि और गणमान्य मौजूद रहेंगे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक राकेश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी आमंत्रित हैं।

जिले के कलाकार देंगे प्रस्तुति
आयोजकों ने बताया कि “याद-ए-मुकेश” की विशेषता यह होगी कि भिलाई-दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक मुकेश जी के गीतों को प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि देंगे।

कार्यक्रम में संदीप राजपूत, मोहम्मद रफीक, उमेश विश्वकर्मा, एंथोनी फ्रांसिस, रियाज अहमद, अनिल राउतकर, रमेश दत्त पाण्डेय, जाहिद अली, मुन्ना खान, कमाल अख्तर, श्रीनिवास, सीमा पटेल, ज्योति कश्यप, नीतू गोस्वामी, पीयूषा मनहरे एवं विभा दुबे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

संगीत संयोजन यश यदु एवं उनकी टीम कर रही है। तबला सहित विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ सजीव संगीत की तैयारी की जा रही है।

“नई पीढ़ी तक पहुंचेंगे मुकेश जी के गीत”
आयोजक बी. डी. निज़ामी ने कहा कि मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि संगीत जगत की महान विरासत को याद करने का अवसर है। संयोजक कैलाश जैन बरमेचा ने कहा कि इस संध्या के माध्यम से मुकेश जी के अमर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संगीतप्रेमियों को उनकी यादों से जोड़ने का प्रयास है।

आयोजकों ने दुर्ग-भिलाई एवं आसपास के सभी संगीतप्रेमियों से अपील की है कि वे 27 अगस्त की शाम 7 बजे कला मंदिर पहुंचकर मुकेश जी की अमर आवाज को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

स्थान: कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई
दिनांक: गुरुवार, 27 अगस्त 2026
समय: शाम 7 बजे

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें