▪️ रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के अंतर्गत एलिमिनेशन, टीम एवं मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल सम्पन्न
▪️ व्यक्तिगत एवं ग्रुप स्पर्धाओं के परिणाम घोषित, अद्यतन पदक तालिका जारी
▪️ आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ सहित विभिन्न बलों का उल्लेखनीय प्रदर्शन
▪️ मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पदक वितरण समारोह आयोजित
भिलाई। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई (जिला दुर्ग) में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के चतुर्थ दिवस विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के एलिमिनेशन, टीम एवं मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले नियमानुसार सम्पन्न हुए।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की। निर्धारित स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर व्यक्तिगत एवं ग्रुप इवेंट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन अनुशासित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।
व्यक्तिगत स्पर्धा पदक तालिका (चतुर्थ दिवस तक) :

- आईटीबीपी – 22 पदक
- उत्तर प्रदेश – 11 पदक
- सीआरपीएफ – 11 पदक
- असम राइफल्स – 09 पदक
- राजस्थान – 08 पदक
- सीआईएसएफ – 07 पदक
- बीएसएफ – 07 पदक
- एसएसबी – 06 पदक
- महाराष्ट्र – 05 पदक
- पंजाब – 05 पदक
- असम – 01 पदक
- ग्रुप इवेंट पदक स्थिति :
- आईटीबीपी – 03 पदक
- उत्तर प्रदेश – 03 पदक
- असम राइफल्स – 02 पदक
- सीआरपीएफ – 02 पदक
- बीएसएफ – 02 पदक
- एसएसबी – 02 पदक
- असम – 01 पदक
- महाराष्ट्र – 01 पदक
- सीआईएसएफ – 01 पदक
- राजस्थान – 00
- पंजाब – 00

आयोजन के दौरान कुछ महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने परिवारजनों एवं बच्चों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई गई। जिससे प्रतियोगिता स्थल पर सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण परिलक्षित हुआ। यह सहभागिता पुलिस परिवारों के मध्य सामंजस्य एवं खेल भावना को दर्शाती है।
प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा सहायता एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पदक वितरण समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी :
मुख्य अतिथि – विवेकानंद सिन्हा, भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
बी. एस. ध्रुव, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
सदानंद कुमार, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
इंद्रा कल्याण, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक
श्री राजेश कुकरेजा, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक/सेनानी एवं खेल अधिकारी, प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई
श्री विजय अग्रवाल, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, उप सेनानी, सप्तम वाहिनी
श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी, प्रथम वाहिनी
तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। :
प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग
सराहनीय कार्य :
चतुर्थ दिवस के सफल आयोजन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समन्वित एवं सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा आयोजन की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।





