Saturday, August 1, 2026

शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार: विक्रांत सिंह

00 साईकिल पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे,
00 छात्राओ ने कहा : साइकिल मिलने से स्कूलछ आने-जाने में होगी आसानी,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत ब्लॉक अंतर्गत आने वाले विभिन्न हायर सेकेंडरी व हाई स्कूलों में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।।
इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल जालबांधा, हाईस्कूल बफरा, मड़ौदा, सिंघोरी, चंदेनी एवं बाजार अतरिया में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।। साइकिल प्राप्त होते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।।

अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही आयोजकों व शाला परिवार द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्राओं का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार: विक्रांत सिंह
छात्राओं व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार है।। शिक्षित होकर बालिकाएं अपने घर-परिवार, गुरुजनों और देश का नाम रोशन करती हैं।। उन्होंने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह केवल एक साइकिल नहीं है,बल्कि बालिकाओं के सपनों को पंख देने का एक माध्यम है।। पूर्व में कई बार दूर-दराज से आने-जाने के साधनों की कमी के कारण छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती थी।। शासन की इस योजना से अब छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।।

विक्रांत सिंह ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली इस जनहितैषी योजना के लिए मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि स्कूल की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर हैं।।

जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी), देवकुमार सेन, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, नरेश कुर्रे, दीनदयाल सिन्हा, गोपाल सिंह राजपूत, मुकेश वर्मा, उत्तम वर्मा, ऋषभ सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, हर्षवर्धन वर्मा, संतोषी वर्मा, जयराम वर्मा, जय प्रकाश साहू, राकेश वर्मा, उप सरपंच (केसला)शिवांश बहादुर सिंह, गणेश वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रमोद भगत, राहुल बंजारे, उमेश वर्मा, अमन यदु सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें