(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : महान संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।। आगामी 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से फरवरी 2027 तक चलने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।। कार्यक्रम का संचालन नवनीत जैन ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने दिया।।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने मन चंगा तो कठौती में गंगा के संदेश के जरिए समाज को शुचिता और आंतरिक पवित्रता का मार्ग दिखाया।। खैरागढ़ के अपने पहले दौरे पर पहुंचे विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल उठाए और कहा कि यहां अभी भी विकास की गति अपेक्षित स्तर पर नहीं है।। उन्होंने बेमेतरा में भाजपा संगठन को सक्रिय करने में जिला सहप्रभारी विक्रांत सिंह के योगदान की सराहना की और इस अभियान के पांचों चरणों में सभी मोर्चों को पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भाजपा प्रभारी नलिनीश ठोकने ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए कहा कि संत रविदास जी को वह ऐतिहासिक मान-सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे, लेकिन अब भाजपा उनकी 650वीं जयंती पर वृहद स्तर पर समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। यह पूरा आयोजन पांच चरणों में संपन्न होगा।। इसके तहत पहले चरण में हर मंडल में चार मंदिरों का चयन कर सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा के साथ जिले में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, और 17 अगस्त से प्रसाद वितरण, चित्रकला प्रतियोगिताओं तथा छात्रावासों में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।। उन्होंने संत रविदास के विचारों का हवाला देते हुए समाज में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पर जोर दिया।
खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस सरकारों ने देश के कई महापुरुषों के नामों और इतिहास को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया।। उन्होंने कहा कि हमारा देश सदियों की गुलामी के दौर से गुजरा है, ऐसे कठिन समय में संत रविदास जैसे संतों ने हमारी संस्कृति को खंडित होने से बचाया।। उनका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और अपने कार्य के प्रति पूर्ण ईमानदारी का संदेश देना था।।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने संत रविदास को महान समाज सुधारक, कवि और मीराबाई का गुरु बताते हुए कहा कि उनके अनुयायियों में मुगल शासक बाबर तक का नाम शामिल रहा है।। ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर इस कार्यशाला का आयोजन होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने किया।। कार्यशाला के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय मनहरे, जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, दिनेश वर्मा, देवकुमार सेन, भोज बंजारे, भावेश कोचर, रोशन चन्द्राकर, भीखू हिरवानी, ललित चोपड़ा, आनंद सिन्हा, परमानंद साहू, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, वन्दना टांडेकर, गिरजा चन्द्राकर, नरेश कुर्रे, हरप्रसाद वर्मा, मंजीत सिंह, मुकेश वर्मा, दीनदयाल सिन्हा, जयप्रकाश साहू, महेश गिरी, डॉ चन्दू वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।




