Wednesday, July 22, 2026

बैंक लोन चुकाने को लेकर हुए विवाद में की थी पत्नी की हत्या : जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुयें पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं आरोपी के पहने हुए कपड़े बरामद
आरोपी को धारा 296, 115(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़:
बैंक लोन चुकाने को लेकर हुए विवाद ने पत्नी की थी हत्या, हत्यारा पति पुलिस गिरफ्त में, भेजा गया जेल।। शुक्रवार 17 जुलाई को प्रार्थिया कुन्ती बाई बघेल, निवासी ग्राम मुंदगांव द्वारा थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई,कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी ने गुरुवार 16 जुलाई को अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसका उपचार शंकराचार्य अस्पताल, दुर्ग में चल रहा था।। रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में आरोपी के विरुद्ध धारा 296 एवं 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।।

विवेचना के दौरान चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला से सूचना प्राप्त हुई कि उपचार के दौरान सुरूज बाई चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई है।। सूचना प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच की गई।। जांच में मामला हत्या का पाए जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई।। आरोपी की तलाश के दौरान स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से भिलाई स्थित उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।। आरोपी तारण चतुर्वेदी सूर्या मॉल के समीप एक होटल में खाना खाते हुए मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी बैंक से लिए गए ऋण को चुकाने के लिए प्रतिदिन विवाद एवं दबाव बनाती थी, जिससे परेशान होकर उसने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा तथा घटना के समय पहने हुए बनियान एवं बरमूडा बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।।आरोपी तारण चतुर्वेदी (पिता-:भागी चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी) को रविवार 19 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें