Wednesday, July 22, 2026

विक्रांत सिंह के समक्ष युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

डुमरिया के युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश,

खैरागढ़ : छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरिया के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।। खैरागढ़ पहुँचकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्थिति में युवाओं ने उत्साहपूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।।

कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का गमछा पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।। इस दौरान कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा तथा युवाओं में पार्टी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है : विक्रांत सिंह
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, जिसमें कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह कार्य करते हैं।। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और संगठन की मजबूती का आधार भी कार्यकर्ता ही होते हैं।।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य सर्वहित को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। केंद्र एवं राज्य दोनों स्तर पर भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है।। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।‌।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और आगे संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।। उन्होंने संकल्प लिया कि वे शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।।

इस अवसर पर बालाराम जंघेल, सुरेंद्र मंडावी, परमेश्वर सिन्हा, राजू मेरावी, मन्थिर यादव, अशवन यादव, नंदू मेरावी सहित ग्राम पटेल पुरेंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।।‌

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें