Wednesday, July 22, 2026

जआम जन से सीधे संवाद हेतु जुलाई माह के तृतीय गुरुवार को थाना दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • दूरस्थ थाने बक्करकट्टा और साल्हेवारा में जिला केसीजी पुलिस अधीक्षक माहोदय की गरिमामय उपस्थिति में किया गया थाना दिवस का आयोजन,
  • पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो, पुलिस टीम द्वारा किया गया आम जन के समस्याओं का त्वरित निराकरण,
  • जिला मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आम जन से कानून का पालन करने की गई अपील,
  • डायल 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य कानून से जुड़े समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई,
  • जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई,
  • दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का समाधान किया गया,

खैरागढ़ : जिला पुलिस टीम केसीजी द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।। उक्त निर्देशों के पालन में गुरुवार दि 16 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।| जिला केसीजी के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को थानों में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर खुली चर्चा हेतु प्रोत्साहित किया गया।। इसी तारतम्य में नवीन कानून संहिता की विस्तृत चर्चा करते हुए नवीन कानून की महत्ता पर विशेष बल दिया गया ‌।साथ ही यह बताया गया कि नवीन कानून लागू हो जाने के बाद आम नागरिकों में कानून के प्रति और अधिक विश्वास और कम समय में निराकरण जैसे अच्छे कदम को सराहा जा रहा है,जो निश्चित ही भावी समय में अत्यंत कारगर साबित होगा l।

थाना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग थानों में उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम द्वारा थाना खैरागढ़ एव छुईखदान में मुख्यालय,उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा द्वारा थाना गंडई में, मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप ऐरेवार द्वारा थाना मोहगांव में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ आशारानी द्वारा थाना ठेलकाडीह एवं गातापार में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई मानकराम कश्यप द्वारा पुलिस चौकी जालबांधा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।। साथ ही आम जनों के बीच उपस्थित होकर, आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड, नवीन आपराधिक कानून, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।। साथ ही सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत ग्रामों एवं वार्डों में साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।।

आवारा मवेशियों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस स्टाफ के साथ-साथ आम नागरिकों को भी मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की समझाइश दी गई।। आमजन को यह भी बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त संदिग्ध कॉल एवं साइबर ठगी के प्रयासों की जानकारी “चक्षु” पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु भी जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112 सेवा के माध्यम से त्वरित मदद उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।‌।

कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के आमजन, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संघ, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।। उपस्थित नागरिकों द्वारा शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, गांजा एवं नशीले पदार्थों के सेवन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, शैक्षणिक संस्थानों के बाहर धूम्रपान तथा मवेशियों के कारण उत्पन्न अव्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।।

प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों एवं महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।।

थाना दिवस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया,कि जिले में शराबखोरी, नशाखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय, विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा जागरूकता बढ़ाना है।। यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में आयोजित किया जाएगा।। जिला केसीजी पुलिस की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें