Wednesday, March 4, 2026

निगम प्रशासन ने 3 कर्मचारियों को दिया स-सम्मान बिदाई…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे एवं उपायुक्त डी. के. कोसरिया उपस्थिति में समयपाल/कार्य सहायक गे्रड-2 सुरेन्द्र कुमार सोनबोईर, वार्ड प्यून बल्लूराम साहू एवं सफाई कामगार प्रेमिन बाई को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

अपर आयुक्त एवं उपायुक्त, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के किये गये कार्यो को याद करते हुए शुभकानाएं दिये और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त पश्चात परिवारिक दायित्व के निर्वहन में अपना समय देने हेतु आग्रह किये। आयुक्त द्वारा कहा गया कि हमे वरिष्ठों से अनुभव एवं समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा। जिससे कठिन से कठिन कार्यो का निर्वहन भी सरलता से किया जा सके। बिदाई कार्यक्रम में शशिभूषण मोहंती, नवीन कुमार साहू, शालिनी गुरव, देवेन्द्र वर्मा, पुरूषोत्तम साहू, रोहित बंजारे, हेमचंद बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें