Tuesday, April 21, 2026

प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रायपुर प्रेस क्लब के मोहन तिवारी अध्यक्ष और गौरव शर्मा महासचिव निर्वाचित

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी एवं महासचिव पद पर गौरव शर्मा की जीत हुई है। वही रायपुर प्रेस क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों..
कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा
संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े निवेदिता को भी जीत मिली है। चुनाव को लेकर इस बार सभी पदों पर जबरदस्त घमासान था।पूरे प्रदेश की निगाह प्रेस क्लब के चुनाव पर थी। देर रात परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को पत्रकार साथियों ने पुष्पहार से लाद दिया। होली और दीपावली जैसा माहौल परिणाम के बाद नजर आया। वरिष्ठ जनों ने उम्मीद जताई है कि

नव निर्वाचित काबिल नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊँचाइयों को छुएगा, पत्रकारिता के मूल्यों को और सुदृढ़ करेगा। पदाधिकारियों के कार्य और व्यवहार से प्रेस क्लब का सम्मान और आप सभी का मान बढ़ेगा।
सफल, सशक्त और प्रेरणादायी कार्यकाल की वरिष्ठ जनों ने कामना की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें