Wednesday, July 22, 2026

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के ‘नारी संगम सीज़न-3’ ने रचा इतिहास

300 संस्थाओं को एक साथ मंच देने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम – सीज़न 3 : लव यू जिंदगी” का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण पर केंद्रित इस महासम्मेलन में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

300 ऑर्गेनाइजेशन को एक मंच पर लाने का रिकॉर्ड
आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही 300 संस्थाओं को एक साथ एक मंच पर लाना। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल का नाम इस उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। डॉ. सोनम शर्मा ने इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में रायपुर के साथ-साथ बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, कुम्हारी सहित अन्य शहरों की संस्थाएं शामिल हुईं। सभी महिलाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

‘लव यू जिंदगी’ पर हुआ विशेष प्रशिक्षण सत्र
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4:30 बजे हुई। इसके बाद इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने “लव यू जिंदगी” विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें अनमोल जीवन दिया है, इसे आनंद के साथ जीना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और नकारात्मकता के बजाय सकारात्मक सोच और शांति से परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। महिलाओं ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया।

मैगजीन ‘वामिका’ का विमोचन और सम्मान
समापन सत्र में संस्था की मैगजीन “वामिका” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं को विशेष सम्मान दिए गए।

  • ओल्डेस्ट ऑर्गनाइजेशन सम्मान: गुजराती महिला मंडल
  • बेस्ट ड्रेसअप अवॉर्ड: BGS महिला मंडल
  • बेस्ट थीम अवॉर्ड: राधे राधे ग्रुप

इसके साथ ही 10 भाग्यशाली प्रतिभागियों का लकी ड्रॉ निकाला गया। कार्यक्रम निःशुल्क रखा गया था और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

नेतृत्व और सहयोग
आयोजन का नेतृत्व जेसीआई अध्यक्ष डॉ. धृति वैभव शर्मा ने किया। इसे सफल बनाने में फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वर्धर, चैप्टर कन्वीनर रुपाली दुबे, इंचार्ज आंचल पंजवानी, समन्वयक जया अरोड़ा, सचिव प्रीति अग्रवाल सहित पूरी वामा टीम का योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि नारी संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्साह, सीखने और सशक्त नेतृत्व का उत्सव बन गया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें