Thursday, January 15, 2026

विश्वस्तरीय बनने की ओर खैरागढ़ विश्वविद्यालय : सांसद-संवाद में विकास की नई राहें

“कला की धरती से उठी केंद्रीय विश्वविद्यालय की पुकार, सांसद ने दिया दिल्ली आने का आमंत्रण!”

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के विकास, छात्र कल्याण और इसे विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संवाद हुआ।। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय जी से उनके जन्मदिवस के अवसर पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की।।

कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने सांसद महोदय द्वारा संसद में विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने हेतु की गई पहल के लिए आभार प्रकट किया।।इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि “विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जो भी प्रयास आवश्यक होंगे, वे किए जाएंगे।।” उन्होंने कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा को इस प्रस्ताव पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया और उन्हें इस संदर्भ में दिल्ली आमंत्रित भी किया।।

चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय के सतत विकास, छात्रों के कल्याण और संस्थान को राज्य एवं देश की शान बनाने की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सांसद महोदय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे ‘खैरागढ़ की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक’ बताया।।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं किसान नेता खम्हन ताम्रकार, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव, कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि प्रखर शरण सिंह भी उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें