Saturday, March 7, 2026

DSP कल्पना वर्मा को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच होनी चाहिए , आरटीआई ए एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने डीजीपी को लिखा पत्ररायपुर

प्रदेश के डीजीपी को सोशल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने डीएसपी कल्पना वर्मा के विरुद्ध 10 बिंदुओं में शिकायत भेजी है। यह शिकायत स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित की गई है।

शिकायत में एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने डीएसपी कल्पना वर्मा एवं उनके परिवार के सदस्यों पर निम्न गंभीर आरोप लगाए हैं—
42 लाख रुपये के लेन-देन ,महादेव सट्टा ऐप में कथित भूमिका
वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण
महंगे उपहार प्राप्त करना
परिवार की संपत्ति में असामान्य वृद्धि,
विदेश यात्राएं
अत्यधिक/अंधाधुंध खर्च
,फ़ील्ड ड्यूटी में अनियमितता
अन्य संबंधित मामलों की जांच की मांग

इसके साथ ही, कुणाल शुक्ला ने डीजीपी, छत्तीसगढ़ से पूरे मामले की आयकर विभाग, ईडी (ED) तथा एसीबी/लोकायुक्त से स्वतंत्र जांच कराए जाने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपने पत्र में डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल निलंबित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें