राजनांदगांव। 30 नवंबर 2025 को गोंडवाना भवन, रेवाड़ीह वार्ड नंबर 22 में आयोजित कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ी जन्य परंपरा आधारित) की ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसी अवसर पर ललित कुमरे को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
ललित कुमरे समाज के लंबे समय से जुझारू और सक्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के हित में कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में नेतृत्व प्रदान किया है और अब ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में समाज को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।
साथ ही, कंचन तारम को ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रभाग और छात्रपाल कुंजाम को ब्लॉक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में लेख राम मात्रा (अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति जिला कर्मचारी संघ), राहुल नेताम (सचिव, जिला सर्व आदिवासी समाज), रोम सिंह मंडलोई (कोषाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज), सुरेंद्र मंडा (वि. तहसील अध्यक्ष, ध्रुव गोंड समाज, राजनंदगांव), सेवक राम उइके (सचिव, गोंडवाना युथ क्लब, राजनांदगांव) सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कार्यकारिणी की घोषणा और ललित कुमरे के नेतृत्व में समाज के विकास एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की कामना की।




