Thursday, March 5, 2026

“सटोरिया उपसरपंच प्रतिनिधि पर प्रशासन का बुलडोज़र! अवैध निर्माण ढहा – कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज, फरार आरोपी पर इनाम घोषित”

मुंगेली/फास्टरपुर। जिले में सट्टे के काले कारोबार को जड़ से मिटाने चल रहे अभियान के बीच आज प्रशासन ने उप सरपंच प्रतिनिधि व कुख्यात सटोरिया योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महाराज के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। अवैध कब्जे पर बने उसके दुकान-मकान को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई साबित करती है कि अब अवैध कब्जा हो या सट्टे का धंधा—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


अवैध निर्माण ने ली प्रशासन की परीक्षा — रास्ते पर बने अवैध मकान को किया गया ध्वस्त

फास्टरपुर थाना क्षेत्र के खैरा-सेतगंगा मार्ग पर योगेंद्र शर्मा द्वारा अवैध रूप से जमीन कब्जाकर दुकान/मकान खड़ा किया गया था।
नायब तहसीलदार, राजस्व अमला और पुलिस की मौजूदगी में आज बड़े दल-बल के साथ जेसीबी पहुंची और पूरा निर्माण ढहा दिया गया।
ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की साहसिक कार्रवाई बताया।


जिलेभर में सट्टा जाल फैलाने वाला मुख्य आरोपी — पुलिस की पकड़ से अब तक फरार

योगेंद्र शर्मा युवाओं को लालच देकर अंकों पर सट्टा लिखवाने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए कुख्यात है।
थाना फास्टरपुर में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 6, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम दर्ज है।
लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया।

पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।


मानत याचिका खारिज — कोर्ट ने सबूतों पर लगाई मुहर

आज मुंगेली जिला सत्र न्यायालय में उसकी अग्रिम जमानत याचिका पेश हुई।
लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर ने शासन की ओर से प्रमाणों के साथ कड़ा विरोध किया।
पुलिस द्वारा प्रस्तुत—

  • आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
  • जुआ और सट्टा मामलों से जुड़े पुराने केस
  • कॉल डिटेल
  • खाता लेनदेन
  • गवाहों के कथन
  • को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

एसपी का बड़ा फैसला — फरार सटोरिया पर ईनाम घोषित

जिले में नशा, जुआ और सट्टे को खत्म करने चल रहे “पहल अभियान” के तहत
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए फरार आरोपी योगेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी पर
₹1,000 का इनाम घोषित किया है।
सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


प्रशासन का संदेश साफ — अब अवैध कब्जा और सट्टे पर नहीं चलेगी मनमानी

इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि—

  • अवैध कब्जा
  • जुआ-सट्टा
  • युवाओं को बरगलाने वाला अपराध

अब जिले में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें