Thursday, January 15, 2026

भाजपा संगठन को मजबूत करने में ओबीसी मोर्चा निभाएगा अग्रणी भूमिका – डॉ. अशोक साहू

ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई ने किया अशोक साहू का आत्मीय स्वागत..

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यह आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई में हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिंकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, तथा अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया।

“ओबीसी समाज देश का गौरव है” – डॉ. साहू

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू ने कहा कि ओबीसी समाज आज देश और विदेश में गर्व का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा,

“हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं ओबीसी समाज से हैं। अब हमारी प्राथमिकता है कि ओबीसी मोर्चा को हर स्तर पर सशक्त बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ समाज तक पहुँचाया जाए।”

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रणनीतियों के अंतर्गत, ओबीसी वर्ग को और अधिक प्रतिनिधित्व दिलाना और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना प्राथमिकता होगी।

विधायकों और सांसदों के वक्तव्य

विधायक रिंकेश सेन ने कहा:

“छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में ओबीसी समाज की हिस्सेदारी 52% है और यह समाज सरकार निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है। डॉ. अशोक साहू जैसे नेता प्रदेश में नई क्रांति लाएँगे।”

सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की विफलताओं के कारण जनता ने भाजपा को चुना। उन्होंने ओबीसी मोर्चा की भूमिका को निर्णायक बताया।

उन्होंने कहा।

“दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है,” उन्होंने कहा।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि

छत्तीसगढ़ में सरकार गठन में ओबीसी समाज का सबसे बड़ा योगदान रहता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति

इस अवसर पर बिजेंद्र सिंग, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, दिलीप पटेल, स्वीटी कौशिक, केशव पटेल, पवन यादव, नरेश यदु, देव कुमार साहू, विजय शुक्ला, वरुण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का जोशीले अंदाज में स्वागत किया और ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें