Saturday, May 30, 2026

श्रमदान, स्वच्छता और श्रद्धांजलि के साथ गरिमामय रूप से मनाई गई पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की 132वीं जयंती

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
संगीत, साहित्य और संस्कृति की पावन नगरी खैरागढ़ में हिंदी साहित्य के महान पुरोधा, माटी पुत्र एवं युगद्रष्टा साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की 132वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद खैरागढ़, समस्त सेवाभावी संस्थाओं तथा पीएमश्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शाला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में “श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम” विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा फतेह सिंह मैदान से हुआ, जहाँ नगर पालिका परिवार, सामाजिक संगठनों, पत्रकारगण, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं सेवाभावी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा नगर को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने का संकल्प लिया।।

स्वच्छता अभियान के दौरान सहभागीजन हाथों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायी संदेश लेकर निकले तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु जागरूक किया। अभियान एवं श्रमदान के पश्चात सभी सहभागी पीएमश्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शाला पहुँचे, जहाँ बख्शी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य अनुराग सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया तथा स्वच्छता अभियान की जानकारी वंदना टांडेकर द्वारा दी गई।।

कार्यक्रम को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर एवं शिक्षक डॉ. राजन यादव ने संबोधित किया।। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अपने उद्बोधन में डाक्टर पदुमलाल पन्नालाल बख्शी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए,कहा कि आगामी वर्षों में उनकी जयंती पर विशेष आयोजन हेतु संस्कृति विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित नालंदा परिसर में बख्शी की कृतियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष कक्ष विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में खैरागढ़ को साहित्यिक पहचान दिलाने में बख्शी का अमूल्य योगदान रहा है तथा राज्य शासन द्वारा जारी उत्कृष्ट नगरपालिकाओं की सूची में खैरागढ़ को भी स्थान प्राप्त हुआ है।। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ भी दिलाई।।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन शिक्षक रुपेश कुमार देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन शाला विकास समिति के अध्यक्ष शशांक ताम्रकार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बख्शी जी के पौत्र नितेश बख्शी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, घम्मन साहू, दिनेश वर्मा, डॉ. बिशेसर दास साहू, विकेश गुप्ता, गोरेलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश गायकवाड़, पार्षद अजय जैन, रूपेंद्र रजक, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर, मोटवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत राम वर्मा, महेश गिरी, कमलेश कोठले, राजीव सिंह, खलील कुरैशी, इला सिद्दीकी, समसूल होदा खान, याहिया नियाजी, नीलम सिंह राजपूत, गोविंद सोनी, प्रणय मोहबे, उत्तम बागड़े, लता तिवारी, आनंद चोपड़ा, लकेश्वर जघेल, नवीन जैन, नवीन महोबे, संजय फोटानी, सूर्यकांत यादव सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी, पत्रकारगण एवं स्थानीय युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें