Wednesday, May 13, 2026

नेशनल स्कूल भूलाटोला परीक्षा परिणाम में पुरुस्कृत हुए छात्र छात्राएं

खैरागढ़ : नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन भूलाटोला विकासखण्ड खैरागढ़ 10 मई 2026 रविवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खैरागढ़ कालेज के सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन लाल जे के वैष्णव , डाॅ. पीसीलाल यादव, डॉ. सियाराम साहू, डॉ. उमेद चंदेल, मनोहर सोनवानी डायरेक्टर नेशनल स्कूल, हीरान्तक द्विवेदी नोडल अधिकारी प्रथम सत्र में उपस्थित रहे।

मां सरस्वती पूजा पश्चात अतिथियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर छात्र छात्राओं , शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया। खैरागढ़ कालेज के सेवानिवृत्त ग्रंथपाल लाल जे के वैष्णव ने 10 मई 2026 रविवार को मातृदिवस पर उपस्थित मातृशक्ति को हार्दिक बधाई , शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा से जीवन की नींव मजबूत होता है। मोबाइल क्रांति के वर्तमान परिवेश में स्कूल अध्ययन के साथ शारीरिक परिश्रम ,व्यायाम को सर्वांगीण विकास हेतु जरुरी आवश्यक बताया। शिक्षाविद डॉ. उमेद चंदेल ने कविता के माध्यम से शिक्षा अलख जगाने प्रेरित किया। डॉ पीसीलाल यादव ने छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य पर विचार रखते हुए अपनी रचनाओं को बताया। हीरान्तक द्विवेदी नोडल अधिकारी ने स्कूल के शिक्षा स्तर की सराहना की।

स्कूल डायरेक्टर मनोहर सोनवानी ने सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए स्कूल के दसवीं कक्षा तक मान्यता एवं संबद्धता से अवगत कराया। आठवीं कक्षा के ख्वाहिश सोनके ने मेरीट में छठवें स्थान , हरीश वर्मा ने पांचवीं में दूसरे स्थान सहित कुशाग्र वर्मा के नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में चयन पर बधाई दी। कार्यक्रम संचालन प्राचार्या नीलम भारती ने एवं अतिथियों को मोमेंट स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार प्रदर्शन स्कूल डायरेक्टर मनोहर सोनवानी ने किया । द्वितीय सत्र में जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा , नुशरत बानो, मनीष वर्मा, रामाधार वर्मा,लक्ष्मी शंकर चन्देल, मानिकदास मानिकपुरी, डॉ.आरपी टन्डन आदि अतिथियों का सम्मान किया गया। पुरुस्कार वितरण समारोह पश्चात स्वल्पाहार एवं स्वरुची भोजन छात्र छात्राओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्राप्त किया। उक्त जानकारी स्कूल डायरेक्टर मनोहर सोनवानी ने प्रदान की।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें