प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं को लेकर बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद एवम पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलकर प्रदेश के निजी स्कूलों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया एवं अपनी प्रमुख मांग शिक्षा के अधिकार कानून की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के उदासीनता से अवगत कराया।

ज्ञात होगी उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बावजूद छत्तीसगढ़ का स्कूल शिक्षा विभाग प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। सांसद ने समस्याओं को हल करने के लिए उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया एवं उचित फोरम पर इन सभी मांगों को रखने का आश्वासन दिया।
मांगे पूरी ना होने पर संगठन पूर्व में ही असहयोग आंदोलन की चेतावनी दे स्कूल शिक्षा विभाग को दे चुका है।

Exit mobile version