VRM क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-4: रात्रिकालीन फ्लडलाइट स्पर्धा में रोमांचक मुकाबले जारी

भिलाई। VRM Club द्वारा आयोजित रात्रिकालीन फ्लडलाइट फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-4 का चौथा दिन उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। महिला वर्ग में दुर्ग और जीएलएफ रायपुर के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच भिलाई होटल टेनिस कोर्ट के पीछे स्थित मैदान में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित किया गया, जिसमें कुल 6 मैच खेले गए। (मैचों के स्कोर संलग्न फोटो अनुसार हैं।)

12 फरवरी 2026 को भी 6 मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता लगातार 16 फरवरी 2026 को होने वाले फाइनल मैच तक जारी रहेगी। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 32 टीमें और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बंटी पांडे (जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी) एवं पूर्व पार्षद रिंकू साहू उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड 58 की पार्षद ईश्वरी नेताम, वरिष्ठ सदस्य मंतीर राम चंद्रवंशी, श्री वेंकटरमन मूर्ति सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

आयोजन में मुकेश सिंह, विनोद रजक, दीपक बेनर्जी, हरिकांत ठाकुर, जसल मांडवी, विनय महतो, कौशल बघेल, स्वप्निल सिंह तथा वीआरएम क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विनीत — मुकेश सिंह
आयोजक, VRM क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट (सीजन-2026)

Exit mobile version