“राम मंदिर चंदा चोरी: आस्था के नाम पर लूट” – कांग्रेस का बीजेपी-आरएस पर हमला

  • CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल: PM मोदी जवाब दें, ट्रस्ट भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो
  • दीपक बैज: “भाजपा राम द्रोही, चंदे के बाद अब चढ़ावे में भी हेराफेरी”

रायपुर। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में कथित घोटाले को लेकर बीजेपी-आरएस पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में CWC सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि “भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा भी बीजेपी-आरएस की राजनीतिक लूट का शिकार हो गया।”

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे।

कमलेश्वर पटेल के 3 बड़े सवाल
पटेल ने कहा कि देश के गरीब, किसान, मजदूर ने अपनी मेहनत की कमाई राम मंदिर के लिए दी। अब करोड़ों रामभक्त पूछ रहे हैं कि वह पैसा कहां गया?

उन्होंने 3 सवाल उठाए:

  1. जब ट्रस्ट का गठन PM की देखरेख में हुआ तो जवाबदेही कौन लेगा?
  2. अगर सब ठीक था तो चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा क्यों दिया?
  3. अगर कुछ गलत नहीं तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच से डर क्यों?

गंभीर आरोप
पटेल ने कहा कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने खुद बयान दिए हैं। आरएस के पूर्वी यूपी प्रभारी कृष्णमोहन को नया महासचिव बनाया गया है जिन पर लीपापोती के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 की प्राण-प्रतिष्ठा पर 113 करोड़ और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण पर 10.12 करोड़ खर्च हुए। फर्जी रसीदों, नकद चढ़ावे और हेराफेरी के आरोप लगे हैं। लेकिन कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर हो रही है, शीर्ष पदाधिकारियों को बचाया जा रहा है।

कांग्रेस की 5 मांगें

  1. PM मोदी जवाब दें – ट्रस्ट गठन और निगरानी में PMO की क्या भूमिका रही?
  2. तत्काल गिरफ्तारी – चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित सभी दोषियों पर FIR और गिरफ्तारी।
  3. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच – स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।
  4. ट्रस्ट भंग हो – नया पारदर्शी ट्रस्ट बनाया जाए।
  5. फॉरेंसिक ऑडिट – चंदे, चढ़ावे और खर्चों का पूरा ऑडिट सार्वजनिक हो।

दीपक बैज: “भाजपा राम द्रोही”
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “भाजपा राम द्रोही है। पहले चंदे में हेराफेरी करवाई, अब चढ़ावे में चोरी।” उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पूजन के नाम पर जुटे 14 हजार करोड़ का हिसाब आज तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट गठन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था, इसलिए घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी PM मोदी और शाह की बनती है।

बैज ने कहा, “भाजपा ने देवद्रव्य चोरी करने के महाप का संरक्षण किया है।”

पत्रकार वार्ता में मलकीत सिंह गैदू, सुशील आनंद शुक्ला, विकास उपाध्याय, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Exit mobile version