Sunday, April 19, 2026

जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करो के विरूद्व की गई कार्यवाही

02 आरोपियों को 04 नग मवेशी के साथ किया गया गिरफ्तार,
सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
जिला केसीजी पुलिस टीम को थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत 25 फरवरी को पशु तस्करी करते हुए आरोपी 01- सदाराम घोरमरे पिता तुलसीराम घोरमरे जाति बिझवार उम्र 60 साल ग्राम मनेरी तहसील लांजी थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश 02- मोहन लाल पिता गुलाब पालेवार जाति बिझवार उम्र 60 साल ग्राम मनेरी तहसील लांजी थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को 04 नग मवेशी को खैरागढ की ओर से सडक के रास्तेा कत्लखाना ले जाते हुए चेक पोस्ट गातापार में 04 नग भैस को क्रुरता पूर्वक पैर एवं गला में रस्सी बांध कर बिना चारा पानी के लाठी डंडा से मारते हुए कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाते पाये जाने पर आरोपियों के कब्जे से एक नग भैस काला रंग सिंग सोर्री हल्का मुडा हुआ पुछ लंबा कमजोर, एक नग भैस भूरा रंग सिंग सोर्री पिछे की ओर पूछ लंबा, एवं एक नग भैस काला रंग सिंग सोर्री लम्बा पिछे की ओर मुढा हुआ पूछ लंबा, एक भैस भूरा रंग सिंग सोर्री लम्बा सिधा मुडा हुआ।।

पिछे की ओर पूछ लंबा जुमला कीमती 30000 रू को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 का धारा-11 का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।। विवेचना कार्यवाही उपरांत सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें