भिलाई। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) जिला उद्योग संघ दुर्ग के वार्षिक सम्मेलन के बाद शहर के औद्योगिक और मीडिया जगत के बीच सकारात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला। संध्या दैनिक नई दृष्टिबिंदु के संपादक आलोक तिवारी और भिलाई टाइम्स के फाउंडर यशवंत साहू ने शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान आलोक तिवारी ने उद्योगपतियों को नई दृष्टिबिंदु अखबार की प्रति भेंट करते हुए इसके उद्देश्य और पत्रकारिता की दिशा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अखबार का लक्ष्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और समाज के हर वर्ग की आवाज बनना है।
मुलाकात के दौरान उद्योगपतियों ने अखबार की पहल की सराहना करते हुए नई दृष्टिबिंदु को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर सशक्त और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा, अरविंदर सिंह खुराना, आर.सी. रामकुमार बंसल, देशराज यादव, अनिल शुक्ला, अंशुल जैन, विवेक झा, शिवम बंसल, पवन भाटिया, अमन मेहता, सौरभ बलिया, मनोज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, संदीप सिंह, सौरभ राय, संतोष शर्मा, एस. स्वामीनाथन सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
संवाद और सहयोग से मजबूत होगा औद्योगिक व सामाजिक ताना-बाना
इस मुलाकात को उद्योग और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों को और मजबूती मिलेगी।




