Tuesday, April 21, 2026

दुःखद खबर:रायपुर में पूर्व उप पुलिस अधीक्षक अजीत चौबे का निधन।

रायपुर:- दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर 01 रायपुर निवासी अजीत चौबे सुपुत्र स्व सतीश चन्द्र चौबे सारंगढ़ , सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक का आज सुबह 03..30 बजे उनके निवास पर दुखद निधन हो गया |वे 74 साल के थे

उनका अंतिम संस्कार सोमवार 20 अप्रैल आज रायपुर स्थित महादेव घाट मुक्ति धाम में सम्पन्न हुआ, अजीत चौबे ने दुर्ग जिले के विभिन्न थाना में थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दी हैं, वे कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे,।

वे अपने पीछे पत्नी ज्योति चौबे, बेटी नीतू तिवारी व नेहा चौबे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने अजीत चौबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें